Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद कोतवाली पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अवैध वसूली व धमकी का आरोप

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जनवरी 2026 अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चंदर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली फर्रुखाबाद पुल
Share:
फर्रुखाबाद कोतवाली पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अवैध वसूली व धमकी का आरोप
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जनवरी 2026 अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चंदर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 02/2026, धारा 308(5)/352/351(3) भारतीय न्याय संहिता में वांछित अभियुक्त रोहित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

नाम: रोहित गुप्ता पिता का नाम: भानू प्रकाश गुप्ता निवासी: मोहल्ला मदारवाड़ी, कोतवाली फर्रुखाबाद, जनपद फतेहगढ़

घटना का विवरण

दिनांक 06 जनवरी 2026 को वादी सुनील कुमार अग्रवाल पुत्र राधारमन अग्रवाल, निवासी 4/42 नुन्हाई, कोतवाली फर्रुखाबाद ने थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि अभियुक्त रोहित गुप्ता एवं उसके अज्ञात साथियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई तथा जबरन पैसे वसूलने का प्रयास किया गया।

पैसे न देने पर वादी एवं उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई और धर्मशाला की दुकानों के ताले तोड़कर कब्जा करने की भी धमकी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की।

पूछताछ का विवरण

पुलिस पूछताछ के दौरान अभियुक्त रोहित गुप्ता ने अपने कृत्य पर माफी मांगते हुए शेष सफाई माननीय न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रस्तुत करने की बात कही है।

बरामदगी

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से निम्न सामग्री बरामद की गई—दो मोबाइल फोन, दो जियो सिम, एक एयरटेल सिम, एक बीएसएनएल सिम

आपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 02/2026, धारा 308(5)/352/351(3) बीएनएस, कोतवाली फर्रुखाबाद

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

थानाध्यक्ष दर्शन सिंह सोंलकी, उपनिरीक्षक अमित कुमार गुप्ता, कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।