Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद:कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने हत्या के वांछित अभियुक्त को आलाकत्ल व पिकअप वाहन सहित किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जनवरी 2026 अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर हरीश चन्द्र के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
Share:
फर्रुखाबाद:कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने हत्या के वांछित अभियुक्त को आलाकत्ल व पिकअप वाहन सहित किया गिरफ्तार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जनवरी 2026 अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर हरीश चन्द्र के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

कोतवाली मोहम्मदाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 09/2026 धारा 352/103(1)/238 बीएनएस एवं 3(2)V SC/ST एक्ट से संबंधित हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने आलाकत्ल एवं हत्या में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

नाम: राजेश पुत्र कलेक्टर बाथम, निवासी: ग्राम गैसिंगपुर, कोतवाली मोहम्मदाबाद, जनपद फतेहगढ़

घटना का विवरण

दिनांक 11 जनवरी 2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि खाटू श्याम मंदिर के पीछे, खटा रोड तेरा गांव के सामने एक अज्ञात व्यक्ति का शव (उम्र लगभग 30 वर्ष) पड़ा हुआ है। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया तथा पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।

अज्ञात शव की पहचान हेतु सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया गया, जिसके क्रम में मृतक की पहचान उसके परिजनों द्वारा राजेश पुत्र प्रेमचंद्र निवासी ग्राम गैसिंगपुर, थाना कमालगंज के रूप में की गई। मृतक के पिता की तहरीर पर दिनांक 13.01.2026 को थाना मोहम्मदाबाद पर उपरोक्त मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त का खुलासा

पुलिस पूछताछ के दौरान अभियुक्त राजेश पुत्र कलेक्टर बाथम ने बताया कि उसे संदेह था कि मृतक ने उसकी टॉर्च/चार्जर चोरी कर ली है। इसी शक के आधार पर वह मृतक को अजीत के साथ पिकअप गाड़ी में बैठाकर खाटू श्याम मंदिर के पीछे ले गया। जब मृतक ने चार्जर के बारे में कुछ नहीं बताया तो अभियुक्त ने पास में पड़े सीमेंटेड ईंट के टुकड़े से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। शव को मृत समझकर झाड़ियों में फेंक दिया गया।

अभियुक्त ने अपने जुर्म को स्वीकार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष बयान देने की बात कही है।

बरामदगी का विवरण

आलाकत्ल – एक सीमेंटेड ईंट का टुकड़ा

हत्या में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी संख्या UP76 AT 2605, जिसे धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 09/2026 धारा 352/103(1)/238 बीएनएस एवं 3(2)V SC/ST एक्ट, कोतवाली मोहम्मदाबाद, जनपद फतेहगढ़

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 आशू कुमार, उ0नि0 अखिलेश कुमार, हे0का0 धर्मेन्द्र सिंह, का0 दिग्विजय, का0 ललित कुमार

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।