Monday, 14 September 2026 | 11:59 PM
भारत

फर्रुखाबाद/कायमगंज: विधायक अमरसिंह खटीक भी हुए कोरोना पॉजिटिव

फर्रुखाबाद: जनपद में शुक्रवार को सुबह कोरोना के पांच नये मरीज संक्रमित निकले है| दोपहर बाद कायमगंज विधायक सहित आधा दर्जन और कोरोना पॉजिटिव निकल आये है| जिससे अब संख्या 373 हो गयी है| शुक्रवार को सुबह आयी रिपोर्ट में शहर कोतवाली क्षेत्र के नगला लकुला निवासी 20 वर्षीय विवाहिता, कोतवाली कायमगंज के रेलव
Share:
फर्रुखाबाद/कायमगंज: विधायक अमरसिंह खटीक भी हुए कोरोना पॉजिटिव
Read in your preferred language.


फर्रुखाबाद: जनपद में शुक्रवार को सुबह कोरोना के पांच नये मरीज संक्रमित निकले है| दोपहर बाद कायमगंज विधायक सहित आधा दर्जन और कोरोना पॉजिटिव निकल आये है| जिससे अब संख्या 373 हो गयी है|
शुक्रवार को सुबह आयी रिपोर्ट में शहर कोतवाली क्षेत्र के नगला लकुला निवासी 20 वर्षीय विवाहिता, कोतवाली कायमगंज के रेलवे रोड़ निवासी 63 वर्षीय वृद्धा, कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम खिमसेपुर निवासी 60 वर्षीय वृद्ध, कोतवाली फतेहगढ़ के पुल मंडी निवासी युवक कोरोना संक्रमित निकले है|
दोपहर बाद आयी रिपोर्ट में कायमगंज 65 वर्षीय कायमगंज विधायक अमर सिंह खटिक, कायमगंज के ही नगला तेरा निवासी 19 वर्षीय किशोर, ग्राम पसनीनगला निवासी 40 वर्षीय पुरुष, मोहम्मदाबाद के आजाद नगर निवासी 35 वर्षीय युवक, फतेहगढ़ के नेकपुर कला काली मंदिर के निकट निवासी 47 वर्षीय पुरुष कोरोना संक्रमित मिला है|