Tuesday, 15 September 2026 | 8:03 AM
भारत

फर्रुखाबाद:थाना कम्पिल पुलिस ने दुष्कर्म के नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जनवरी 2026 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कम्पिल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कम्पिल पुलिस ने मु0अ0सं0 08/2026 धारा 64(1) बीएनएस में नामजद एवं वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर
Share:
फर्रुखाबाद:थाना कम्पिल पुलिस ने दुष्कर्म के नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जनवरी 2026 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कम्पिल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कम्पिल पुलिस ने मु0अ0सं0 08/2026 धारा 64(1) बीएनएस में नामजद एवं वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर श्री आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर श्री हरीश चन्द्र के कुशल पर्यवेक्षण में की गई।

थाना कम्पिल क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर पलनापुर निवासी जोगेन्द्र सिंह पुत्र रामसिंह को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमे में गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण

दिनांक 11 जनवरी 2026 को वादी द्वारा थाना कम्पिल में लिखित तहरीर दी गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि अभियुक्त जोगेन्द्र सिंह द्वारा वादी की पुत्री को सरसों के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। तहरीर के आधार पर थाना कम्पिल में तत्काल मु0अ0सं0 08/2026 धारा 64(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान नामजद एवं वांछित अभियुक्त जोगेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ का विवरण

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपने जुर्म की माफी मांगते हुए अपने बयान माननीय न्यायालय के समक्ष दर्ज कराने की बात कही है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 08/2026 धारा 64(1) बीएनएस, थाना कम्पिल, जनपद फतेहगढ़।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

थानाध्यक्ष श्री नितिन कुमार, उप निरीक्षक श्री दिनेश कुमार, कांस्टेबल गुलशन ध्रुव, कांस्टेबल टिल्लू कुमार

पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।