Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
India

फर्रुखाबाद:थाना कमालगंज पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2026 जनपद की थाना कमालगंज पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस
Share:
फर्रुखाबाद:थाना कमालगंज पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2026 जनपद की थाना कमालगंज पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार थाना कमालगंज पर दर्ज मुकदमा संख्या 180/2026, धारा 191(2), 115(2), 352 एवं 105 बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त विमलेश पुत्र स्वर्गीय रामसनेही निवासी ग्राम भूलनपुर चिरपुरा, थाना कमालगंज, जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार किया गया है।

घटना के संबंध में वादी संतोष कुमार पुत्र नवीनचन्द्र निवासी ग्राम भूलनपुर चिरपुरा ने 20 जून 2026 को थाना कमालगंज में तहरीर देकर बताया था कि उसका भाई कुछ लोगों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इस दौरान गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा घायल अवस्था में उसे मक्के के खेत में छोड़ दिया गया। बाद में उसके भाई की मृत्यु हो गई।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी विमलेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने शराब के नशे में मृतक के साथ मारपीट करने तथा उसे मक्के के खेत में छोड़ने की बात स्वीकार की है। आरोपी ने यह भी बताया कि वह अपने बयान न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेगा।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कमालगंज में यह मुकदमा दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी रामसहाय सिंह, उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार एवं कांस्टेबल रविन्द्र कुमार शामिल रहे।