Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद: कमालगंज पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जुलाई 2026 जनपद के थाना कमालगंज पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा 12 बोर कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामपाल पुत्र सत्तेलाल, निवा
Share:
फर्रुखाबाद: कमालगंज पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जुलाई 2026 जनपद के थाना कमालगंज पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा 12 बोर कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामपाल पुत्र सत्तेलाल, निवासी ग्राम नगरिया देवधरापुर, थाना कमालगंज, जनपद फतेहगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना कमालगंज में मु0अ0सं0 198/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज यमुना प्रसाद के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे अपराध एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।