Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
UP News

फर्रुखाबाद:संत रविदास जयंती पर निकली कलश बंधन यात्रा, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2026 संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत कलश बंधन यात्रा का आयोजन किया गया। कायमगंज ग्रामीण मंडल के विभिन्न गांवों में पहुंची यात्रा के दौरान सामाजिक समरसता, सद्भ
Share:
फर्रुखाबाद:संत रविदास जयंती पर निकली कलश बंधन यात्रा, सामाजिक समरसता का दिया संदेश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2026 संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत कलश बंधन यात्रा का आयोजन किया गया। कायमगंज ग्रामीण मंडल के विभिन्न गांवों में पहुंची यात्रा के दौरान सामाजिक समरसता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया गया।

कलश बंधन यात्रा नीवलपुर, अताईपुर कोहना, भगौतीपुर, पितौरा, बराबीकू और शिवरईमठ सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी। यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र कठेरिया, जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित, जिला मंत्री मनोज गंगवार, जिला संयोजक सोशल मीडिया सुशील राजपूत, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत, मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं यात्रा संयोजक आशीष गुप्ता, भाजपा नेता राम नरेश गौतम, श्रीकृष्ण गौतम, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋषिपाल सिसोदिया, बूथ अध्यक्ष नीवलपुर ओम प्रकाश, बूथ अध्यक्ष अताईपुर प्रदीप शाक्य, मंडल महामंत्री मनोज राठौर, जिला सहसंयोजक सोशल मीडिया रामलखन राजपूत सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा कि संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के तहत कलश बंधन यात्रा जनपद के सभी मंडलों में जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रा का प्रमुख उद्देश्य समाज में सामाजिक समरसता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से छुआछूत तथा समाज में व्याप्त ऊंच-नीच का विरोध किया और समानता एवं भाईचारे का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और सामाजिक भेदभाव समाप्त करने की प्रेरणा देते हैं।

फतेहचंद वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संत रविदास जी के विचारों और उनके सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महान संतों के विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने से सामाजिक सद्भाव और समरसता को और मजबूती मिलेगी।

कलश बंधन यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को आत्मसात करने और समाज में आपसी भाईचारा, समानता एवं सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।