Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
UP News

फर्रुखाबाद:नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को कायमगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जुलाई 2026 कोतवाली कायमगंज पुलिस ने नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमे में विवेचना के दौरान गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पे
Share:
फर्रुखाबाद:नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को कायमगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जुलाई 2026 कोतवाली कायमगंज पुलिस ने नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमे में विवेचना के दौरान गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन तथा पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री यमुना प्रसाद के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

कोतवाली कायमगंज में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 171/2026 में विवेचना के दौरान आरोपी अहसान उर्फ आसान पुत्र आजाद, निवासी ग्राम बुनियादपुर, कोतवाली कायमगंज को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। यह मामला 28 जून 2026 को दर्ज कराया गया था, जिसमें वादी की तहरीर के आधार पर पहले धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

विवेचना के दौरान नाबालिग पीड़िता की बरामदगी, उसके बयान तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 87, 64(2)(एम) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 की बढ़ोतरी की गई। जांच में दो आरोपियों के नाम प्रकाश में आए, जिनमें से अहसान उर्फ आसान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वह अपना पक्ष न्यायालय में अधिवक्ता के माध्यम से रखेगा।

गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल विकास कुमार तथा कांस्टेबल तुलसीदास की टीम ने संपन्न की।

पुलिस का कहना है कि मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी और अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।