Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद:कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि ने 16 किमी सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का किया शिलान्यास

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जून 2026 विधानसभा क्षेत्र कायमगंज के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक डॉ. सुरभि ने आज बिरियाडाडा–कुआँ खेड़ा–कायमगंज–मुडौल मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। यह सड़क परियोजना लगभग 16 किलोमीटर लंबी है, जिसकी चौड़ाई 3 म
Share:
फर्रुखाबाद:कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि ने 16 किमी सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का किया शिलान्यास
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जून 2026 विधानसभा क्षेत्र कायमगंज के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक डॉ. सुरभि ने आज बिरियाडाडा–कुआँ खेड़ा–कायमगंज–मुडौल मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। यह सड़क परियोजना लगभग 16 किलोमीटर लंबी है, जिसकी चौड़ाई 3 मीटर से बढ़ाकर 5.5 मीटर तक की जाएगी।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. सुरभि ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए उनकी प्रतिबद्धता निरंतर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को कायमगंज, कम्पिल तथा आसपास के क्षेत्रों तक आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि बेहतर और चौड़ी सड़क बनने से यात्रा अधिक सुगम, सुरक्षित एवं समयबद्ध होगी। इसका सीधा लाभ किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों तथा आम जनमानस को मिलेगा। साथ ही क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क प्रमुख बाजारों एवं सेवाओं से और मजबूत होगा।

स्थानीय लोगों ने भी इस परियोजना का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण विकास कार्य बताया। उनका कहना है कि लंबे समय से इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने से यातायात संबंधी समस्याओं का समाधान होगा।

यह सड़क परियोजना न केवल क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करेगी, बल्कि सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई गति प्रदान करेगी। विधायक डॉ. सुरभि ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।