Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
India

फर्रुखाबाद:पत्रकार शानू खान की बेल्टों से पिटाई, तमंचा दिखाकर दी धमकी; पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मार्च 2026 फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक पत्रकार के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पत्रकार शानू खान की पत्नी त
Share:
फर्रुखाबाद:पत्रकार शानू खान की बेल्टों से पिटाई, तमंचा दिखाकर दी धमकी; पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मार्च 2026 फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक पत्रकार के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पत्रकार शानू खान की पत्नी तबस्सुम ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार शाम करीब 5 बजे वह अपने भाई फिरोज के साथ बड़ा कब्रिस्तान, भूसा मंडी के रास्ते फकीरों को खाना देने जा रही थीं। इसी दौरान भूसा मंडी निवासी फैजान ने अचानक गाली-गलौज शुरू कर दी और उनके भाई के साथ मारपीट करने लगा। विरोध करने पर तबस्सुम को भी पीटा गया।

घटना की सूचना मिलने पर जब पत्रकार शानू खान मौके पर पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद फरमान और गुरियल ने उन पर बेल्टों से हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मारपीट में घायल शानू खान को तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मेडिकल कराने के बाद जब शानू खान घर लौटे, तो आरोपी युवक दोबारा उनके घर पहुंच गए और फिर से मारपीट का प्रयास किया। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो जांच में अहम साक्ष्य बन सकती है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।