Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
India

फर्रुखाबाद:अवैध/ओवरलोड परिवहन पर संयुक्त छापेमारी, 3 वाहनों पर कार्रवाई; 1.03 लाख रुपये का राजस्व वसूला जाएगा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 फरवरी 2026 जनपद में अवैध एवं ओवरलोड खनन सामग्री के परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मोहम्मदाबाद से मैसेनी मार्ग के मध्य एआरटीओ प्रवर्तन एवं खनन अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा विशेष छापेमारी अभियान संचालित किया गया। अभियान के
Share:
फर्रुखाबाद:अवैध/ओवरलोड परिवहन पर संयुक्त छापेमारी, 3 वाहनों पर कार्रवाई; 1.03 लाख रुपये का राजस्व वसूला जाएगा
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 फरवरी 2026 जनपद में अवैध एवं ओवरलोड खनन सामग्री के परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मोहम्मदाबाद से मैसेनी मार्ग के मध्य एआरटीओ प्रवर्तन एवं खनन अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा विशेष छापेमारी अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान कुल 29 वाहनों की सघन जाँच की गई। जांच में तीन वाहन—एक ट्रैक्टर ट्रॉली तथा दो डम्पर—अवैध/ओवरलोड परिवहन करते पाए गए। संबंधित वाहनों के विरुद्ध तत्काल ऑनलाइन नोटिस जारी कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप खनन विभाग को क्रमशः 25,000 रुपये, 49,750 रुपये एवं 28,420 रुपये की धनराशि प्राप्त होगी। कुल मिलाकर 1,03,170 रुपये का राजस्व वसूला जाएगा।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध खनन एवं ओवरलोड परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और सरकारी राजस्व की हानि रोकी जा सके।