Monday, 14 September 2026 | 8:08 PM
India

फर्रुखाबाद:आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर फर्रुखाबाद-शाहजहाँपुर पुलिस की संयुक्त बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जुलाई 2026 आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से फर्रुखाबाद और शाहजहाँपुर पुलिस अधिकारियों की अंतरजनपदीय संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस दौरान दोनों जनपदों के अधिकारियों ने ढाई घाट पुल का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और
Share:
फर्रुखाबाद:आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर फर्रुखाबाद-शाहजहाँपुर पुलिस की संयुक्त बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जुलाई 2026 आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से फर्रुखाबाद और शाहजहाँपुर पुलिस अधिकारियों की अंतरजनपदीय संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस दौरान दोनों जनपदों के अधिकारियों ने ढाई घाट पुल का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया।

बैठक में फर्रुखाबाद की ओर से अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार, क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश द्विवेदी तथा थाना प्रभारी शमसाबाद सचिन चौधरी उपस्थित रहे। वहीं शाहजहाँपुर की ओर से अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीक्षा भंवरे, क्षेत्राधिकारी जलालाबाद ज्योति यादव एवं थाना प्रभारी मिर्जापुर सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

संयुक्त बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी तथा दोनों जनपदों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की गई।

अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही आवश्यक स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन और सतत गश्त के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराना है। इसके लिए दोनों जनपदों की पुलिस आपसी समन्वय के साथ लगातार निगरानी रखेगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।