Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
Home / News / News
News

फर्रुखाबाद:जेएपी की चली बयार सदस्यता अभियान की ओर

जनपद फर्रुखाबाद में आईटीआई चौराहे के पास विजय सिंह शाक्य की बलवान ट्रैक्टर एजेंसी हाल में जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एक बैठक हुई|जिस में जिला अध्यक्ष जी ने कहा कि हाई कमान के निर्देशानुसार हर जिले, हर विधानसभा में सदस्यता अभियान चलाया जाए|और पार्टी के गुणों के बारे में जानकारी द
Share:
फर्रुखाबाद:जेएपी की चली बयार सदस्यता अभियान की ओर
Read in your preferred language.

जनपद फर्रुखाबाद में आईटीआई चौराहे के पास विजय सिंह शाक्य की बलवान ट्रैक्टर एजेंसी हाल में जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एक बैठक हुई|जिस में जिला अध्यक्ष जी ने कहा कि हाई कमान के निर्देशानुसार हर जिले, हर विधानसभा में सदस्यता अभियान चलाया जाए|और पार्टी के गुणों के बारे में जानकारी देने इसी बहाने पहुंचा जाय| पार्टी को ऊंचे मुकाम तक उठाने में मदद की जाय|
इसी बीच पार्टी प्रवक्ता श्रद्धेय शिव सरन शाक्य ने भी पार्टी पदाधिकारियों को बताया कि सदस्यता अभियान में एक यूनिट के साथ क्षेत्र में जाया जाय | उन्होंने कहा कि संगठन के साथ जाने से पता चलता है कि इस पार्टी का गठन मजबूती के चल रहा है और लोग जानना चाहते हैं कि कौन पार्टी के पदाधिकारी हैं|
इसके बाद विधानसभा कायमगंज के विधानसभा अध्यक्ष वैद्य के०पी० सिंह शाक्य ने कहा कि पेरी प्रकृति कार्य पर निर्भर है यह संदेश वर्षों पहले भगवान बुद्ध ने मानव समुदाय को दिया था और धम्म चक्क पवतनाय की स्थापना की थी|क्योंकि इस संसार में कोई भी चीज़ कार्य से ही प्राप्त होती है| इस लिए हमें हर सम्भव कार्य के लिए गति शील रहना चाहिए| जो कार्य के लिए गति शील रहा उसे निश्चित सफलता प्राप्त हुई| जो कार्य के लिए गति शील नहीं रहा उसे असफलता हाथ लगी| इसी लिए कहा जाता है कि धम्म चक्क गति मान| उन्होंने कहा कि कार्य से ही पृथ्वी के गर्भ मे दबे बीज का कार्य से ही अंकुर बनता और एक पौधा बनता इस के बाद एक विशालकाय वृक्ष बनता|इसी तरह मानव में भी है कि कार्य से ही एक शिशु का निर्माण होता, कार्य से एक बालक और कार्य से ही एक प्रौढ़ पुरुष बनता तथा कार्य से ही डिप्टी, कलैक्टर, विधायक सांसद, मंत्री, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राष्टपति आदि बनते|बिना कार्य के कुछ भी संभव नहीं है|
इसी दौरान सभी आगन्तुक पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान के लिए रशादी बुकों का बितरण किया गया|
इस मौके पर जन अधिकार पार्टी के जिला संरक्षक श्रद्धेय सूबेदार मेजर नरेंद्र शाक्य, जिला सलाहकार श्रद्धेय विजयसिंह शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष श्रद्धेय सूबेदार मेजर राजवीर शाक्य, जिला उपा०विधानसभा सदर श्रद्धेय राम अवतार कुशवाहा, जिला उपा०युवा हैप्पी शाक्य, के अलावा सक्रिय कार्य कर्ता श्रद्धेय जगत पाल शाक्य, श्रद्धेय अमरसिंह कुशवाहा, श्रद्धेय महेश चन्द्र शाक्य,श्रद्धेय डा०शैलेश शाक्य, श्रद्धेयकमलेश शाक्य , श्रद्धेय शिवराम आदि पदाधिकारी मौजूद रहे|