Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद:पंचशील ध्वज दिवस पर परभणी में अंतरराष्ट्रीय धम्म परिषद का भव्य आयोजन, राजेन्द्र पाल गौतम का जोरदार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जनवरी 2026 अंतरराष्ट्रीय धम्म परिषद के तत्वावधान में पंचशील ध्वज दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के परभणी जनपद में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अनुसूचित जाति विभाग) के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री राजेन्द्र पाल गौतम जी का समारोह स्थल
Share:
फर्रुखाबाद:पंचशील ध्वज दिवस पर परभणी में अंतरराष्ट्रीय धम्म परिषद का भव्य आयोजन, राजेन्द्र पाल गौतम का जोरदार।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जनवरी 2026 अंतरराष्ट्रीय धम्म परिषद के तत्वावधान में पंचशील ध्वज दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के परभणी जनपद में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अनुसूचित जाति विभाग) के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री राजेन्द्र पाल गौतम जी का समारोह स्थल पर गर्मजोशी से एवं भव्य स्वागत किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए श्री राजेन्द्र पाल गौतम जी ने कहा कि भारतीय संविधान और लोकतंत्र आज गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने उपस्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सभा, अंबेडकरवादी साथियों, बौद्ध समाज के लोगों, दलितों एवं पिछड़े वर्गों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर संविधान एवं लोकतंत्र विरोधी ताकतों का लोकतांत्रिक तरीके से मुकाबला करें।

श्री गौतम ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि जो शक्तियां देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं, वे संविधान की मूल भावना के विरुद्ध हैं। ऐसी ताकतों को आने वाले चुनावों में भीमा कोरेगांव युद्ध के वीर सैनिकों की तरह साहस, एकता और संकल्प के साथ हराना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देश और समाज की बेहतरी के लिए संविधान की रक्षा ही सबसे बड़ा संघर्ष है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षु, सामाजिक कार्यकर्ता, अंबेडकरवादी संगठन के पदाधिकारी एवं विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पंचशील ध्वज की गरिमा, बौद्ध मूल्यों, सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

समारोह का समापन सामाजिक एकता, संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के संकल्प के साथ किया गया।

— सूबेदार राकेश कुमार सागर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अनुसूचित)