Monday, 14 September 2026 | 5:37 PM
UP News

फर्रुखाबाद:ओवरस्पीडिंग रोकने को इन्टरसेप्टर वाहन हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) : कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में सांसद लोकसभा मुकेश राजपूत  की अध्यक्षता में संसद-सदस्य सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया तथा दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-न
Share:
फर्रुखाबाद:ओवरस्पीडिंग रोकने को इन्टरसेप्टर वाहन हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) : कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में सांसद लोकसभा मुकेश राजपूत  की अध्यक्षता में संसद-सदस्य सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया तथा दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े चिंताजनक

बैठक में उपस्थित एआरटीओ-प्रवर्तन श्री सुभाष राजपूत द्वारा अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश में माह दिसम्बर 2025 तक कुल 50,769 सड़क दुर्घटनाओं में 27,205 व्यक्तियों की मृत्यु तथा 38,869 व्यक्ति घायल हुए हैं। वर्ष 2024 की तुलना में दुर्घटनाओं में 10.20 प्रतिशत, मृतकों में 12.80 प्रतिशत तथा घायलों में 12.10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

जनपद फर्रुखाबाद में माह दिसम्बर 2025 तक 490 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 284 व्यक्तियों की मृत्यु तथा 379 व्यक्ति घायल हुए। वर्ष 2024 की तुलना में दुर्घटनाओं में 25.64 प्रतिशत तथा मृतकों की संख्या में 33.33 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

दोपहिया वाहन दुर्घटनाओं का बड़ा कारण

जनपद में वर्ष 2025 के दौरान कुल सड़क दुर्घटनाओं में 64 प्रतिशत दोपहिया वाहन शामिल रहे, जबकि मृतकों में 62 प्रतिशत दोपहिया वाहन सवार थे, जो अत्यंत चिंताजनक स्थिति को दर्शाता है। हिट-एंड-रन की घटनाओं में भी वर्ष 2025 में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

प्रवर्तन कार्यवाही और चालान की स्थिति

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2025 में पुलिस विभाग द्वारा 46,958 चालान किए गए तथा 212 वाहन सीज किए गए, जिससे 20.53 लाख रुपये प्रशमन शुल्क वसूला गया। परिवहन विभाग द्वारा 4,455 चालान और 1,066 वाहन सीज कर 237.72 लाख रुपये प्रशमन शुल्क वसूला गया। साथ ही सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के निर्देशों के अनुपालन में 281 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए।

नेशनल हाईवे सुधार व सुरक्षा उपायों के निर्देश

माननीय सांसद श्री मुकेश राजपूत जी ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अधिक दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एनएचएआई अधिकारियों को नेशनल हाईवे को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जमापुर, चाचूपुर, सेंट्रल जेल, मसेनी, रोहिला एवं धीरपुर चौराहे पर ब्लिंकर लाइट लगाए जाने के निर्देश दिए गए।

शुकरूल्लापुर रेल ओवरब्रिज पर बंद पड़ी लाइटों को शीघ्र चालू कराने तथा ट्रैक्टर-ट्रालियों में रिफ्लेक्टिव टेप अनिवार्य रूप से लगवाने के निर्देश भी दिए गए।

बिना हेलमेट पेट्रोल देने पर सख्ती

जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश दिए कि एआरटीओ, क्षेत्राधिकारी यातायात एवं जिला पूर्ति अधिकारी संयुक्त रूप से पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पेट्रोल लेने वाले दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त प्रवर्तन कार्यवाही सुनिश्चित करें।

ओवरस्पीडिंग पर रोक हेतु इन्टरसेप्टर वाहन रवाना

जनपद में सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण ओवरस्पीडिंग को मानते हुए माननीय सांसद द्वारा इन्टरसेप्टर वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह वाहन ओवरस्पीड वाहनों के स्वचालित फोटो व गति रिकॉर्ड कर चालान की प्रभावी कार्यवाही करेगा।

बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री विनोद कुमार गौड़, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अभय कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित सीएमओ, डीआईओएस, डीपीआरओ तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।