Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद:जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान: काली फिल्म व हूटर हटाए गए, लोगों को किया गया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 मार्च 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात अभय वर्मा के नेतृत्व में संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन चेकिं
Share:
फर्रुखाबाद:जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान: काली फिल्म व हूटर हटाए गए, लोगों को किया गया जागरूक
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 मार्च 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात अभय वर्मा के नेतृत्व में संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई।

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सड़कों पर चल रहे वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहनों पर कार्रवाई करते हुए गाड़ियों से अवैध काली फिल्म हटवाई गई तथा अनधिकृत हूटर भी उतरवाए गए। पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी वाहन चालक यातायात नियमों की अनदेखी न करे।

इसके साथ ही आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, नशे में वाहन न चलाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी गई।

क्षेत्राधिकारी यातायात अभय वर्मा ने बताया कि ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, जिससे सड़क सुरक्षा को मजबूत किया जा सके और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग नियमों का पालन करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी रखें।