Monday, 14 September 2026 | 11:45 PM
भारत

फर्रुखाबाद:जिला कारागार का निरीक्षण, बंदियों की समस्याएं सुनीं — निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 फरवरी 2026 जनपद में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद की न्यायाधीश/सचिव प्रियंका गांधी ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों की समस्याओं को सुना तथा उनके स्वा
Share:
फर्रुखाबाद:जिला कारागार का निरीक्षण, बंदियों की समस्याएं सुनीं — निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारी
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 फरवरी 2026 जनपद में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद की न्यायाधीश/सचिव प्रियंका गांधी ने जिला कारागार का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों की समस्याओं को सुना तथा उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेते हुए उपस्थित चिकित्सक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही जेल प्रशासन को भोजन व्यवस्था और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

सचिव प्रियंका गांधी ने पुरुष एवं महिला बंदियों से अलग-अलग बातचीत कर उनकी तारीख-पेशी, भोजन व्यवस्था तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी ली और बैरकों का भी निरीक्षण किया। बंदियों से निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि उन्हें यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है तथा निरीक्षण के दौरान किसी बंदी ने विशेष समस्या नहीं बताई।

उन्होंने बंदियों को जानकारी दी कि यदि किसी बंदी के पास पैरवी के लिए अधिवक्ता उपलब्ध नहीं है तो वह कारागार अधीक्षक के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र भेजकर निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता है।

इस अवसर पर कारागार अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव, जेलर वैभव कुशवाहा, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सुरेंद्र कुमार राणा सहित जेल प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।