Tuesday, 15 September 2026 | 3:24 AM
भारत

फर्रुखाबाद:विकास भवन फतेहगढ़ में प्याऊ का शुभारंभ, आमजन को मिलेगा शुद्ध पेयजल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 मई 2026 भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ द्वारा विकास भवन फतेहगढ़ के बाहर शुद्ध पेयजल हेतु प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों एवं विकास भव
Share:
फर्रुखाबाद:विकास भवन फतेहगढ़ में प्याऊ का शुभारंभ, आमजन को मिलेगा शुद्ध पेयजल
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 मई 2026 भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ द्वारा विकास भवन फतेहगढ़ के बाहर शुद्ध पेयजल हेतु प्याऊ का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों एवं विकास भवन आने वाले लोगों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। प्याऊ के माध्यम से आमजन को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें गर्मी से राहत प्राप्त होगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्याऊ की नियमित साफ-सफाई एवं पेयजल की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि लोगों को निरंतर बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके।

प्याऊ के शुभारंभ के दौरान विकास भवन के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में सराहनीय कदम बताया।