Tuesday, 15 September 2026 | 7:39 AM
भारत

फर्रुखाबाद:नवादा सिरौली में मजदूरी के पैसे मांगने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 फरवरी 2026 नवाबगंज थाना क्षेत्र के नवादा सिरौली गांव में मजदूरी के रुपये मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। लाठी-डंडों से हुए हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक की पहच
Share:
फर्रुखाबाद:नवादा सिरौली में मजदूरी के पैसे मांगने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 फरवरी 2026 नवाबगंज थाना क्षेत्र के नवादा सिरौली गांव में मजदूरी के रुपये मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। लाठी-डंडों से हुए हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मृतक की पहचान 33 वर्षीय उदय प्रताप सिंह के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार उदय प्रताप फोन-पे जैसे डिजिटल माध्यम का इस्तेमाल नहीं करता था, इसलिए उसने अपनी मजदूरी के पैसे परिवार के ही एक युवक के खाते में डलवा दिए थे।

बताया गया है कि मंगलवार शाम उदय प्रताप अपने मेहनताने के रुपये मांगने संबंधित युवक के पास गया था। इसी दौरान कहासुनी हो गई और आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में परिजन उसे निजी वाहन से डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उदय प्रताप की पत्नी का तीन वर्ष पूर्व निधन हो चुका था। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से अब पिता का साया भी उठ गया। वह अपने छह भाइयों में पांचवें नंबर पर था। परिजनों ने बताया कि करीब छह महीने पहले दीवार गिरने से उसके पैर में गंभीर चोट आई थी और ऑपरेशन के बाद से वह ठीक से चल भी नहीं पाता था।

इस संबंध में नवाबगंज थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला घर के सामने पड़ी मोरंग हटाने के विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मारपीट में घायल युवक की अस्पताल में मृत्यु हुई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।