Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद:विकासखंड राजेपुर में सेवानिवृत्त पीआरडी जवानों का सम्मान समारोह आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 फरवरी 2026 को विकासखंड राजेपुर में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जीतू द्वारा 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पीआरडी जवानों के सम्मान में एक गरिमामय सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्षों तक विभाग में निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ
Share:
फर्रुखाबाद:विकासखंड राजेपुर में सेवानिवृत्त पीआरडी जवानों का सम्मान समारोह आयोजित
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 फरवरी 2026 को विकासखंड राजेपुर में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जीतू द्वारा 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पीआरडी जवानों के सम्मान में एक गरिमामय सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर वर्षों तक विभाग में निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त पीआरडी जवान रामवीर सिंह, श्रीपाल, शिवशरण, रामचरण एवं ओमवीर को सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जीतू द्वारा सभी सेवानिवृत्त जवानों को कंबल, छाता, सीनरी एवं श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक श्री सतपाल एवं विनोद कुमार तिवारी सिंह रहे। सम्मान समारोह में विकासखंड राजेपुर के सभी पीआरडी जवानों ने सक्रिय सहयोग किया तथा बड़ी संख्या में पीआरडी जवानों की उपस्थिति रही।

अपने संबोधन में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जीतू ने कहा कि पीआरडी जवानों का योगदान समाज और प्रशासन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने सेवानिवृत्त जवानों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सेवाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ और उपस्थित सभी जवानों ने सेवानिवृत्त साथियों को भावभीनी विदाई दी।