Monday, 14 September 2026 | 10:44 PM
India

फर्रुखाबाद:कायमगंज में स्वर्णकार समाज का होली मिलन समारोह, विधायक डॉ. सुरभि ने महिलाओं को किया सम्मानित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 मार्च 2026 ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन, कायमगंज द्वारा रोज फार्म गेस्ट हाउस में होली मिलन एवं महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कायमगंज की विधायक डॉ. सुरभि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर विधायक डॉ. सुरभि ने उ
Share:
फर्रुखाबाद:कायमगंज में स्वर्णकार समाज का होली मिलन समारोह, विधायक डॉ. सुरभि ने महिलाओं को किया सम्मानित।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 मार्च 2026 ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन, कायमगंज द्वारा रोज फार्म गेस्ट हाउस में होली मिलन एवं महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कायमगंज की विधायक डॉ. सुरभि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

इस अवसर पर विधायक डॉ. सुरभि ने उपस्थित स्वर्णकार समाज के सभी लोगों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और समाज की महिलाओं को सम्मानित किए जाने के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सम्मान, एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

समारोह के दौरान स्वर्णकार समाज की कई महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साह और खुशी से भर गया। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य लोग, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।