Tuesday, 15 September 2026 | 3:51 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: क्षेत्राधिकारी अमृतपुर ऐश्वर्या उपाध्याय को भावभीनी विदाई, पुलिस लाइन सभागार में सम्मान समारोह आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जुलाई 2026 जनपद में क्षेत्राधिकारी अमृतपुर ऐश्वर्या उपाध्याय के स्थानांतरण के अवसर पर आज पुलिस लाइन सभागार में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह (फतेहगढ़) सहित जनपद के समस्त राजपत्रित अध
Share:
फर्रुखाबाद: क्षेत्राधिकारी अमृतपुर ऐश्वर्या उपाध्याय को भावभीनी विदाई, पुलिस लाइन सभागार में सम्मान समारोह आयोजित
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जुलाई 2026 जनपद में क्षेत्राधिकारी अमृतपुर ऐश्वर्या उपाध्याय के स्थानांतरण के अवसर पर आज पुलिस लाइन सभागार में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह (फतेहगढ़) सहित जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने क्षेत्राधिकारी ऐश्वर्या उपाध्याय के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं जनहितैषी कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उनके कार्यों ने पुलिस विभाग की कार्यशैली को मजबूत करने के साथ-साथ आमजन के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पुलिस अधीक्षक ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नवीन तैनाती के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने क्षेत्राधिकारी ऐश्वर्या उपाध्याय को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सफल भविष्य की कामना की। समारोह भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ, जहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।