Monday, 14 September 2026 | 10:48 PM
UP News

फर्रुखाबाद: बदलते मौसम में बच्चों को डायरिया से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

  फर्रुखाबाद:(द दस्तक न्यूज़) 08 मई 2026 बदलते मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की है। तेज गर्मी, आंधी और बूंदाबांदी के कारण बच्चों में डायरिया समेत कई संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इसी को लेकर शुक्रवार को नगरीय स्वास्थ्य केंद्र रकाबगंज
Share:
फर्रुखाबाद: बदलते मौसम में बच्चों को डायरिया से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Read in your preferred language.

 
फर्रुखाबाद:(द दस्तक न्यूज़) 08 मई 2026 बदलते मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की है। तेज गर्मी, आंधी और बूंदाबांदी के कारण बच्चों में डायरिया समेत कई संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इसी को लेकर शुक्रवार को नगरीय स्वास्थ्य केंद्र रकाबगंज में आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम की बैठक आयोजित की गई।बैठक में चिकित्सा अधिकारी डॉ. शोभा सक्सेना ने कहा कि यदि बच्चे को दिन में दो या तीन बार पानी जैसे पतले दस्त हों तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत नजदीकी आशा कार्यकर्ता या स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि समय पर उपचार से डायरिया को गंभीर होने से रोका जा सकता है।वहीं टीलिया, अहमदगंज में “डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम के तहत पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया और केनव्यू के सहयोग से महिला आरोग्य समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान नगरीय स्वास्थ्य केंद्र नौलखा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरिदमन सिंह ने कहा कि डायरिया होने पर बच्चों को आशा कार्यकर्ता द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली ओआरएस और जिंक की गोलियां निर्धारित मात्रा में जरूर दें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।महिला आरोग्य समिति की सदस्यों ने “डायरिया से डर नहीं” अभियान में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।16 जून से चलेगा दस्त नियंत्रण अभियानआगामी 16 जून से शुरू होने वाले दस्त नियंत्रण अभियान को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव ने बताया कि 16 जून से 31 जुलाई तक विशेष दस्त नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर डायरिया से बचाव की जानकारी देंगी।बैठक में पीएसआई इंडिया के सीनियर मैनेजर प्रोग्राम अनिल द्विवेदी, अमरीष पांडे, अनुपम मिश्र सहित कई स्वास्थ्य कर्मी और महिला आरोग्य समिति की सदस्य मौजूद रहीं।