Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
India

फर्रुखाबाद:सिखलाई रेजिमेंट फतेहगढ़ में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2026 सिखलाई रेजिमेंट फतेहगढ़ में सिख धर्म के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में सैन्य अधिकारियों, जवानों तथा श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर गुरु जी
Share:
फर्रुखाबाद:सिखलाई रेजिमेंट फतेहगढ़ में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2026 सिखलाई रेजिमेंट फतेहगढ़ में सिख धर्म के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में सैन्य अधिकारियों, जवानों तथा श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर गुरु जी के महान बलिदान को नमन किया।

शहीदी दिवस के अवसर पर गुरुद्वारों में विशेष दीवान सजाए गए, गुरबाणी का पाठ किया गया तथा संगत ने गुरु जी की शिक्षाओं का स्मरण किया। कार्यक्रम के दौरान गुरु अर्जन देव जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही गुरबाणी कीर्तन, सुखमनी साहिब पाठ एवं अरदास का आयोजन भी किया गया।

धार्मिक सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने गुरु अर्जन देव जी के जीवन, त्याग और बलिदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु जी ने सत्य, मानवता और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए असहनीय यातनाएं सहन कीं, लेकिन अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उनका जीवन साहस, धैर्य, सेवा और समर्पण की अनुपम मिसाल है, जो आज भी मानवता को प्रेरणा प्रदान करता है।

वक्ताओं ने कहा कि गुरु अर्जन देव जी के आदर्श वर्तमान समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने सदियों पहले थे। उनका संदेश प्रेम, सहिष्णुता, भाईचारे और समाज सेवा की भावना को मजबूत करता है।

शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं के लिए छबील एवं लंगर का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा और संगत ने गुरु जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के समापन पर देश की एकता, अखंडता, शांति एवं समस्त मानवता के कल्याण के लिए विशेष अरदास की गई। इस दौरान उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने गुरु अर्जन देव जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प दोहराया।