Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद: भगवान परशुराम जयंती पर 19 अप्रैल को जिले में भव्य कार्यक्रम, संगठन ने की अधिकतम उपस्थिति की अपील

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अप्रैल 2026 विश्व हिंदू महासंघ, फर्रुखाबाद के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता (ओ.पी. गुप्ता) मॉडल अल्ट्रासाउंड सेंटर, स्टेट बैंक वाली
Share:
फर्रुखाबाद: भगवान परशुराम जयंती पर 19 अप्रैल को जिले में भव्य कार्यक्रम, संगठन ने की अधिकतम उपस्थिति की अपील
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अप्रैल 2026 विश्व हिंदू महासंघ, फर्रुखाबाद के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता (ओ.पी. गुप्ता) मॉडल अल्ट्रासाउंड सेंटर, स्टेट बैंक वाली गली, सेट गली के सामने आयोजित होगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विश्व हिंदू महासंघ फर्रुखाबाद के जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में संपर्क कर साथियों, संबंधियों और समर्थकों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।

जिला अध्यक्ष ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि सभी पदाधिकारी अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत रूप से फोन कर कार्यक्रम की जानकारी दें, ताकि आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाया जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन के सभी सदस्य अपनी सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

कार्यक्रम को लेकर संगठन में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। अरविंद शुक्ला ने सभी से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया है।