Monday, 14 September 2026 | 11:45 PM
भारत

फर्रुखाबाद: मोहम्मदाबाद में भव्य पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अप्रैल 2026 जनपद के कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में सुरक्षा और जन-सेवा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा कस्बा मोहम्मदाबाद के मुख्य चौराहे पर नवनिर्मित भव्य पुलिस सहायता केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर प
Share:
फर्रुखाबाद: मोहम्मदाबाद में भव्य पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अप्रैल 2026 जनपद के कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में सुरक्षा और जन-सेवा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा कस्बा मोहम्मदाबाद के मुख्य चौराहे पर नवनिर्मित भव्य पुलिस सहायता केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह सहायता केंद्र आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना तथा आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रभावी निगरानी रखना है।

नवस्थापित पुलिस सहायता केंद्र आधुनिक सुविधाओं से युक्त है, जिससे पुलिस कर्मियों को त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। साथ ही, यह केंद्र आम नागरिकों की समस्याओं के तत्काल समाधान में भी सहायक सिद्ध होगा।

स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल और मजबूत होगा तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा। पुलिस प्रशासन की इस पहल को जनहित में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

इस उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।