Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद:राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ठण्डी सड़क, 20 फरवरी को रोजगार मेला/अप्रेन्टिसशिप मेला, 180 पदों पर भर्ती का अवसर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 फरवरी 2026 जनपद के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान करते हुए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठण्डी सड़क परिसर में दिनांक 20.02.2026 (शुक्रवार) को प्रातः 10:00 बजे से रोजगार मेला/अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा। मेले में कुल 04 प्रतिष्ठित कंपनियां
Share:
फर्रुखाबाद:राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ठण्डी सड़क, 20 फरवरी को रोजगार मेला/अप्रेन्टिसशिप मेला, 180 पदों पर भर्ती का अवसर
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 फरवरी 2026 जनपद के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान करते हुए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठण्डी सड़क परिसर में दिनांक 20.02.2026 (शुक्रवार) को प्रातः 10:00 बजे से रोजगार मेला/अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा। मेले में कुल 04 प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं, जिनके माध्यम से 180 रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा।

रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली कंपनियों में प्रमुख रूप से इंडिया यामाहा मोटर प्रा. लि. (ग्रेटर नोएडा – 50 पद), हाउवे रूप प्रेसिजन टेक्नोलॉजी लि. (मानेसर – 50 पद), वेसमेट इंडिया लि. (छट्टा, मथुरा – 30 पद) एवं के.पी. रिलाइवल टेक्निक इंडिया प्रा. लि. (दिल्ली – 50 पद) शामिल हैं।

इस रोजगार/अप्रेन्टिसशिप मेले में इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएट एवं बीटेक उत्तीर्ण अभ्यर्थी (छात्र/छात्राएं) भाग ले सकते हैं। चयन प्रक्रिया साक्षात्कार के माध्यम से सम्पन्न की जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने साथ निम्न दस्तावेज अनिवार्य रूप से लाएं—बायोडाटा, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के अंकपत्र व प्रमाण पत्र, आईटीआई/डिप्लोमा/ग्रेजुएशन/बीटेक के अंकपत्र व प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो सभी अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर रोजगार मेले का लाभ उठाएं।

यह आयोजन जनपद के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।