Tuesday, 15 September 2026 | 5:28 AM
भारत

फर्रुखाबाद:किसानों के लिए खुशखबरी: 23 मई को लगेगा विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 मई 2026 जनपद के किसान भाइयों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग द्वारा 23 मई 2026 को एक विशेष किसान ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक कार्यालय सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, नेकपुर कला, इटावा-बरेली
Share:
फर्रुखाबाद:किसानों के लिए खुशखबरी: 23 मई को लगेगा विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 मई 2026 जनपद के किसान भाइयों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग द्वारा 23 मई 2026 को एक विशेष किसान ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक कार्यालय सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, नेकपुर कला, इटावा-बरेली मार्ग, फर्रुखाबाद में आयोजित होगा।

इस विशेष शिविर के माध्यम से किसानों को ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित आवश्यक सेवाएं सरल एवं सुगम तरीके से उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर में पात्र अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी तथा लाइसेंस प्रक्रिया से संबंधित अन्य औपचारिकताएं भी पूर्ण कराई जाएंगी।

परिवहन विभाग का उद्देश्य किसानों को विभागीय कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत देना तथा एक ही स्थान पर पारदर्शी और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना है। इससे किसानों का समय और श्रम दोनों की बचत होगी।

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने जनपद के सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर अपने आवश्यक दस्तावेजों सहित शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं।

प्रशासन की यह पहल किसानों को जनहितकारी एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।