Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
UP News

फर्रुखाबाद को मिली ‘नवयुग पालिका योजना’ में जगह, डिजिटल गवर्नेंस और नगर विकास को मिलेगी नई रफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जून 2026 जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में "नवयुग पालिका योजना" के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अनुपालन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद के अध्यक्ष, अपर जिलाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों
Share:
फर्रुखाबाद को मिली ‘नवयुग पालिका योजना’ में जगह, डिजिटल गवर्नेंस और नगर विकास को मिलेगी नई रफ्तार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जून 2026 जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में "नवयुग पालिका योजना" के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अनुपालन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद के अध्यक्ष, अपर जिलाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास अनुभाग-9 द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत योजना के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और क्रियान्वयन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप योजना का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि "नवयुग पालिका योजना" का मुख्य उद्देश्य नगरीय निकायों में ऑनलाइन नागरिक सेवाओं का विस्तार, डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत बनाना, नगरों के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देना तथा नवाचार आधारित तकनीकों के माध्यम से शहरी विकास को गति प्रदान करना है।

बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश के 58 नगरीय निकायों को योजना के प्रथम चरण में चयनित किया गया है, जिनमें नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद को भी शामिल किया गया है। यह उपलब्धि जनपद के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिससे शहर के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।

योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 से शुरू होकर अगले पांच वर्षों तक संचालित होगी। इसके अंतर्गत चयनित निकायों को उनकी जनसंख्या के आधार पर दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है। श्रेणी-1 के निकायों को अधिकतम 12 करोड़ रुपये तथा श्रेणी-2 के निकायों को अधिकतम 8 करोड़ रुपये तक का वार्षिक बजट उपलब्ध कराया जाएगा।

बैठक में यह भी बताया गया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों को अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। संपत्ति कर अभिलेखों के डिजिटलीकरण, करदाताओं की संख्या में वृद्धि तथा राजस्व संग्रह बढ़ाने वाले निकायों को विशेष बजट सहायता मिलेगी। प्रत्येक श्रेणी के शीर्ष तीन प्रदर्शनकारी निकायों को प्रतिवर्ष प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का प्रावधान किया गया है।

बैठक के दौरान संभावित विकास परियोजनाओं, राजस्व संवर्धन के उपायों तथा नवाचार आधारित शहरी विकास कार्यों पर भी विस्तृत मंथन किया गया। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि योजना के माध्यम से फर्रुखाबाद में डिजिटल सुविधाओं का विस्तार होगा और नागरिकों को बेहतर शहरी सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।