Tuesday, 15 September 2026 | 2:33 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: गंगा एक्सप्रेसवे: उत्तर प्रदेश के विकास को नई रफ्तार,जिले को भी मिलेगी कनेक्टिविटी का लाभ

  फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 अप्रैल 2026 उत्तर प्रदेश में तेजी से विकसित हो रहे आधारभूत ढांचे के बीच “गंगा एक्सप्रेसवे” एक ऐतिहासिक और महत्वाकांक्षी परियोजना के रूप में उभरकर सामने आया है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच और मजबूत नीतिय
Share:
फर्रुखाबाद: गंगा एक्सप्रेसवे: उत्तर प्रदेश के विकास को नई रफ्तार,जिले को भी मिलेगी कनेक्टिविटी का लाभ
Read in your preferred language.

 
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 अप्रैल 2026 उत्तर प्रदेश में तेजी से विकसित हो रहे आधारभूत ढांचे के बीच “गंगा एक्सप्रेसवे” एक ऐतिहासिक और महत्वाकांक्षी परियोजना के रूप में उभरकर सामने आया है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच और मजबूत नीतियों का परिणाम है कि प्रदेश की जनता को इस आधुनिक एक्सप्रेसवे का उपहार मिल रहा है।यह एक्सप्रेसवे प्रदेश के विभिन्न जिलों को आपस में जोड़ते हुए व्यापार, परिवहन और आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा देगा। हाईवे पर फर्रुखाबाद का साइन बोर्ड दिखना स्थानीय लोगों के लिए गर्व और खुशी का विषय है। हालांकि यह एक्सप्रेसवे सीधे तौर पर जनपद से होकर नहीं गुजर रहा, लेकिन लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर इसकी उपलब्धता और संभावित कट (इंटरचेंज) से क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।विशेषज्ञों का मानना है कि गंगा एक्सप्रेसवे के चालू होने से न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में निवेश, रोजगार और विकास के नए अवसर भी पैदा होंगे। फर्रुखाबाद सहित आसपास के जनपदों को इससे अप्रत्यक्ष रूप से बड़ा फायदा मिलेगा।प्रदेश सरकार द्वारा इस महत्वपूर्ण परियोजना को जनता को समर्पित किया जाना उत्तर प्रदेश के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समस्त प्रदेशवासियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।