Monday, 14 September 2026 | 5:40 PM
India

फर्रुखाबाद:डॉ.राममनोहर लोहिया अस्पताल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, गर्भवती महिलाओं को वितरित किए गए पोषण किट।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जनवरी 2026 जनपद के सांसद मुकेश राजपूत ने आज डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में प्रतिभाग कर गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित किए। यह शिविर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (
Share:
फर्रुखाबाद:डॉ.राममनोहर लोहिया अस्पताल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, गर्भवती महिलाओं को वितरित किए गए पोषण किट।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जनवरी 2026 जनपद के सांसद मुकेश राजपूत ने आज डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में प्रतिभाग कर गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित किए। यह शिविर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) योजना के अंतर्गत, जनहित को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सांसद मुकेश राजपूत ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे शिविर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने CSR योजना के तहत इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के इस प्रयास की सराहना की।

इस अवसर पर बताया गया कि यह स्वास्थ्य जांच एवं पोषण किट वितरण कार्यक्रम लगातार जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) पर भी संचालित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक गर्भवती महिलाएं इसका लाभ उठा सकें।

सांसद ने जनपद की सभी गर्भवती महिलाओं से अपील की कि वे अपने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं पोषण किट योजना का लाभ अवश्य प्राप्त करें। यह पहल माताओं और नवजात शिशुओं के स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।