Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद:भाजपा जिला कार्यसमिति की पहली बैठक संपन्न, प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों पर जोर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 मई 2026 आवास विकास स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में नवगठित जिला इकाई की पहली जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी 15 मई के बाद आयोजित होने वाले जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में
Share:
फर्रुखाबाद:भाजपा जिला कार्यसमिति की पहली बैठक संपन्न, प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों पर जोर
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 मई 2026 आवास विकास स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में नवगठित जिला इकाई की पहली जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी 15 मई के बाद आयोजित होने वाले जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे एवं जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी व कन्नौज के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने कार्यसमिति सदस्यों, विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों, मोर्चा अध्यक्षों, जिला पंचायत सदस्यों, ब्लॉक प्रमुखों एवं पदाधिकारियों को प्रशिक्षण वर्ग से जुड़े विषयों की जानकारी दी।

नरेंद्र राजपूत ने कहा कि भाजपा एक संगठन आधारित दल है, जो विचारधारा और सिद्धांतों के आधार पर समाज सेवा का कार्य करता है। उन्होंने बताया कि नए पदाधिकारियों को संगठनात्मक रूप से सशक्त और संस्कारवान बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाता है, जिसमें उन्हें सीखने और संगठन की कार्यप्रणाली समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि 7 मई तक मंडलों में प्रवासी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति कर मंडल कार्यसमिति की बैठकें संपन्न कराई जाएंगी और बूथ गठन का कार्य सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण ‘सरल ऐप’ के माध्यम से अनिवार्य होगा, जिसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को ₹200 शुल्क जमा करना होगा। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी तथा एक दिन का रात्रि प्रवास अनिवार्य रहेगा।

जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा कि भाजपा का संगठन देश में सबसे मजबूत है और इसी संगठन की बदौलत पार्टी ने कई राज्यों में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव संगठन के दम पर लड़ा जाएगा, इसलिए संगठन को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण वर्ग अत्यंत आवश्यक है। प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी की विचारधारा, नीति-सिद्धांत और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी।

जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिला कार्यसमिति की बैठक संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने निर्देश दिए कि मंडल प्रवासी, मंडल अध्यक्षों के साथ समन्वय बनाकर कार्यसमिति और बूथ सत्यापन का कार्य पूर्ण करें। साथ ही सभी मंडलों से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, पूर्व पदाधिकारियों एवं लोकतंत्र सेनानियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित ने किया। इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, आलू विपणन संघ के सभापति विमल कटियार सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।