Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद:गंगा दशहरा मेले में फतेहगढ़ पुलिस अलर्ट, घाटों पर ड्रोन से निगरानी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मई 2026 ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा विभिन्न गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। थाना कादरीगेट क्षेत्र के पांचाल घाट, थाना कमालगंज क्षेत्र के सिंघी रामपुर घाट तथा थाना शमसाबाद क्षेत्र के
Share:
फर्रुखाबाद:गंगा दशहरा मेले में फतेहगढ़ पुलिस अलर्ट, घाटों पर ड्रोन से निगरानी
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मई 2026 ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा विभिन्न गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। थाना कादरीगेट क्षेत्र के पांचाल घाट, थाना कमालगंज क्षेत्र के सिंघी रामपुर घाट तथा थाना शमसाबाद क्षेत्र के ढाई घाट पर गंगा स्नान एवं मेले का सकुशल संचालन कराया जा रहा है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रमुख घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही प्रत्येक घाट पर नाव एवं प्रशिक्षित गोताखोरों की भी तैनाती की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

पुलिस प्रशासन द्वारा लाउड स्पीकर के माध्यम से श्रद्धालुओं को गहरे पानी में न जाने तथा सावधानीपूर्वक स्नान करने की लगातार अपील की जा रही है। गंगा दशहरा मेले में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।