Tuesday, 15 September 2026 | 2:45 PM
भारत

फर्रुखाबाद:कानपुर पुलिस जोन की खेल प्रतियोगिता में फतेहगढ़ का दबदबा, ‘चल वैजयंती’ खिताब किया अपने नाम

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मार्च 2026 स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम, फतेहगढ़ में आयोजित कानपुर पुलिस जोन की तीन दिवसीय अन्तर्जनपदीय खेल प्रतियोगिता–2026 का रविवार को भव्य समापन हो गया। 12 मार्च से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों के पुलिसकर्मियों ने खेल प्रतिभा और खेल भावना का उ
Share:
फर्रुखाबाद:कानपुर पुलिस जोन की खेल प्रतियोगिता में फतेहगढ़ का दबदबा, ‘चल वैजयंती’ खिताब किया अपने नाम
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मार्च 2026 स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम, फतेहगढ़ में आयोजित कानपुर पुलिस जोन की तीन दिवसीय अन्तर्जनपदीय खेल प्रतियोगिता–2026 का रविवार को भव्य समापन हो गया। 12 मार्च से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों के पुलिसकर्मियों ने खेल प्रतिभा और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में जनपद फतेहगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्सिंग, कुश्ती और आर्म रेसलिंग जैसी प्रतिस्पर्धाओं में शानदार जीत हासिल की। अपने दमदार खेल प्रदर्शन के दम पर फतेहगढ़ टीम ने प्रतियोगिता का प्रतिष्ठित ‘चल वैजयंती’ खिताब अपने नाम कर लिया।

समापन समारोह के दौरान विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से फतेहगढ़ पुलिस महकमे में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के सफल आयोजन और संचालन में क्षेत्राधिकारी लाइन्स अमर पाल सिंह तथा प्रतिसार निरीक्षक अविचल पाण्डेय का विशेष योगदान रहा। अधिकारियों और खिलाड़ियों के सामूहिक प्रयास से यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

इस ऐतिहासिक जीत से फतेहगढ़ पुलिस के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।