Tuesday, 15 September 2026 | 2:34 AM
भारत

फर्रुखाबाद: फैमिली आईडी रजिस्ट्रेशन शिविरों का आयोजन, लाभार्थियों से नामांकन कराने की अपील

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 मार्च 2026 जनपद में लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा “फैमिली आईडी: एक परिवार एक पहचान” योजना के तहत विशेष नामांकन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सभी विकास खंडों तथा नगर पालिका/नगर पंचायत स्तर पर लगाए जा रहे हैं। प्रे
Share:
फर्रुखाबाद: फैमिली आईडी रजिस्ट्रेशन शिविरों का आयोजन, लाभार्थियों से नामांकन कराने की अपील
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 मार्च 2026 जनपद में लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा “फैमिली आईडी: एक परिवार एक पहचान” योजना के तहत विशेष नामांकन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सभी विकास खंडों तथा नगर पालिका/नगर पंचायत स्तर पर लगाए जा रहे हैं।

प्रेस नोट के अनुसार, ऐसे लाभार्थी जो किसान सम्मान निधि, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन तथा मनरेगा जैसी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, लेकिन उनका राशन कार्ड नहीं बना है, उन्हें इन शिविरों में अनिवार्य रूप से अपना फैमिली आईडी बनवाना होगा।

प्रशासन ने अपील की है कि सभी पात्र लाभार्थी अपने नजदीकी विकास खंड या नगर पालिका/नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित रजिस्ट्रेशन शिविर में पहुंचकर नामांकन कराएं। इसके अलावा इच्छुक व्यक्ति स्वयं भी ऑनलाइन पोर्टल https://familyid.up.gov.in⁠ के माध्यम से अपना फैमिली आईडी कार्ड बना सकते हैं।

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन व्यक्तियों का राशन कार्ड अभी तक नहीं बना है, वे भी इन शिविरों में भाग लेकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं, जिससे भविष्य में उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

फैमिली आईडी योजना के प्रमुख लाभ:

जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र बनवाने में सरलता

छात्रवृत्ति, कौशल विकास और पेंशन योजनाओं का सीधा लाभ

किसानों को सब्सिडी एवं श्रमिकों को मिलने वाले अनुदान का सीधा लाभ

प्रशासन का मानना है कि फैमिली आईडी के माध्यम से सभी योजनाओं को एकीकृत कर पारदर्शिता बढ़ेगी और पात्र लाभार्थियों तक सरकारी सहायता आसानी से पहुंच सकेगी।