Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
UP News

फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत फतेहगढ़ में व्यापक जागरूकता अभियान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जनवरी 2026 “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026” के अवसर पर जनपद फतेहगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी यातायात एवं यातायात पुलिस द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया। यह अभियान रविवार, 0
Share:
फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत फतेहगढ़ में व्यापक जागरूकता अभियान
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जनवरी 2026 “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026” के अवसर पर जनपद फतेहगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी यातायात एवं यातायात पुलिस द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया। यह अभियान रविवार, 04 जनवरी 2026 को जनपद के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर संचालित किया गया।

अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों, ई-रिक्शा व ऑटो चालकों, बस एवं ट्रक चालकों सहित आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन, सड़क सुरक्षा के महत्व तथा सुरक्षित और जिम्मेदार ड्राइविंग व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया। यातायात पुलिस द्वारा बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण यातायात नियमों की अनदेखी, जल्दबाजी, लापरवाही, ओवरस्पीडिंग एवं नशे की अवस्था में वाहन चलाना हैं।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि प्रत्येक व्यक्ति यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करे, तो दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है और अनमोल मानव जीवन की रक्षा संभव है।

अभियान के अंतर्गत दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने तथा बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया गया। वहीं, चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। इसके साथ ही नशे की हालत में वाहन न चलाने, तेज गति से वाहन न चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की सख्त हिदायत दी गई।

इसके अतिरिक्त गलत दिशा में वाहन चलाने, रेड लाइट जंप करने तथा यातायात संकेतों की अवहेलना से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देकर लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की गई। यातायात पुलिस का यह जागरूकता अभियान सड़क सुरक्षा को लेकर आमजन में सकारात्मक संदेश देने में सफल रहा।