Tuesday, 15 September 2026 | 3:33 AM
भारत

फर्रुखाबाद:अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग का सघन अभियान, कई शराब दुकानों का औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा व्यापक प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश तथा जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के आदेशों के अनुपालन में जिला आबकारी अधिकार
Share:
फर्रुखाबाद:अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग का सघन अभियान, कई शराब दुकानों का औचक निरीक्षण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा व्यापक प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश तथा जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के आदेशों के अनुपालन में जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण एवं सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में शुक्रवार को जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता ने देशी शराब दुकान निसाई तथा कंपोजिट शॉप गैसिंहपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानों पर उपलब्ध मदिरा के स्टॉक, बिक्री अभिलेखों और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। साथ ही अनुज्ञापियों को शासन द्वारा निर्धारित नियमों और मानकों का पूर्ण रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए।

वहीं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह ने विभागीय टीम के साथ सातनपुर कोटा-(क), सातनपुर कोटा-(ख), सेंट्रल जेल चौराहा तथा हसनबाग सातनपुर मंडी स्थित मदिरा दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉक का अभिलेखों से मिलान किया गया तथा स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था, पीओएस मशीन से होने वाली बिक्री और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की भी जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि सभी दुकानों पर बिक्री संबंधी अभिलेख अद्यतन रूप से संधारित किए जा रहे हैं और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मदिरा का विक्रय किया जा रहा है। अनुज्ञापियों को निर्देश दिए गए कि वे स्टॉक एवं बिक्री संबंधी रिकॉर्ड नियमित रूप से अपडेट रखें और किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचने के लिए नियमों का कड़ाई से पालन करें।

जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता ने कहा कि जनपद में अवैध मदिरा के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति या दुकान के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने तथा अवैध मदिरा के खिलाफ प्रवर्तन अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही आम जनता से भी अपील की गई कि अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री या परिवहन संबंधी किसी भी सूचना को तत्काल प्रशासन और आबकारी विभाग तक पहुंचाएं, ताकि समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

आबकारी विभाग के अनुसार जनपद में अवैध मदिरा के विरुद्ध यह अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य जनसुरक्षा सुनिश्चित करना, अवैध मदिरा पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा पारदर्शी एवं नियंत्रित मदिरा व्यवस्था को मजबूत बनाना है।