Monday, 14 September 2026 | 10:48 PM
India

फर्रुखाबाद: आबकारी विभाग की सख्ती—थोक व फुटकर अनुज्ञापियों की बैठक में दिए गए सख्त निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अप्रैल 2026 जनपद में मदिरा बिक्री व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर दिनांक 16 अप्रैल 2026 को आबकारी अधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के सभी थोक एवं फुटकर
Share:
फर्रुखाबाद: आबकारी विभाग की सख्ती—थोक व फुटकर अनुज्ञापियों की बैठक में दिए गए सख्त निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अप्रैल 2026 जनपद में मदिरा बिक्री व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर दिनांक 16 अप्रैल 2026 को आबकारी अधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के सभी थोक एवं फुटकर अनुज्ञापी तथा आबकारी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में मदिरा बिक्री से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और सभी अनुज्ञापियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शासन की नीतियों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

आबकारी अधिकारी ने निर्देशित किया कि देशी शराब की 75-25 प्रतिशत बिक्री व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए विशेष ध्यान दिया जाए तथा 42.8 तीव्रता वाले 100 एमएल पौव्वों की बिक्री को बढ़ावा दिया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि सभी बिक्री केवल पीओएस मशीन के माध्यम से ही की जाए, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि प्रत्येक दुकान पर पर्याप्त मात्रा में विभिन्न ब्रांड एवं स्टॉक उपलब्ध रहना चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। किसी भी स्थिति में ओवररेटिंग (अधिक मूल्य वसूली) न हो, इस पर विशेष जोर दिया गया।

पेड इंडेंटिंग की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के निर्देश भी दिए गए, जिससे अनुज्ञापियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

इसके अतिरिक्त सभी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे रियल टाइम में संचालित रखने, दुकान एवं कैंटीन परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा दुकान के बाहर मदिरा सेवन पर पूर्णतः रोक लगाने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी अनुज्ञापी द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक का उद्देश्य जनपद में मदिरा बिक्री व्यवस्था को पारदर्शी, नियंत्रित एवं अनुशासित बनाना है।