Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद:आबकारी विभाग का दुकानों पर औचक निरीक्षण, स्टॉक व सीसीटीवी व्यवस्था की जांच

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2026 अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी रोकथाम के लिए फर्रुखाबाद जनपद में आबकारी विभाग का प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृ
Share:
फर्रुखाबाद:आबकारी विभाग का दुकानों पर औचक निरीक्षण, स्टॉक व सीसीटीवी व्यवस्था की जांच
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2026 अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी रोकथाम के लिए फर्रुखाबाद जनपद में आबकारी विभाग का प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में विभागीय टीम द्वारा रविवार को विभिन्न आबकारी अनुज्ञापन स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया।

जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता ने आबकारी स्टाफ के साथ देशी शराब दुकान चाचूपुर, दारापुर, बहादुरपुर तथा कम्पोजिट दुकान चाचूपुर और निबिया का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों में उपलब्ध मदिरा के स्टॉक का अभिलेखों से मिलान किया गया।

निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था, POS मशीन के माध्यम से बिक्री तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की गई। इसके साथ ही देशी शराब की दुकानों पर संचालित कैंटीनों की भी सघन जांच की गई।

अधिकारियों ने दुकानदारों को 42.8 प्रतिशत की 100 एमएल पैकिंग की उपलब्धता एवं बिक्री सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। संबंधित अनुज्ञापियों को सभी अभिलेख अद्यतन रखने तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों और मानकों का पूर्ण रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि दुकानों पर उपलब्ध मदिरा और अभिलेखों में किसी भी प्रकार का अंतर या अन्य अनियमितता मिलने पर संबंधित अनुज्ञापी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने और अवैध मदिरा के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए।

जिला आबकारी विभाग के अनुसार अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।