Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद:राह चलती महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाला मनचला गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2026 महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो पुलिस टीम ने राह चलती महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने और अश्लील गाने गाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 12 अगस्
Share:
फर्रुखाबाद:राह चलती महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाला मनचला गिरफ्तार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2026 महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो पुलिस टीम ने राह चलती महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने और अश्लील गाने गाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त 2026 को मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम को सूचना मिली कि मोहल्ला बहादुरगंज में मस्जिद के पास टहलने जाने वाली महिलाओं एवं लड़कियों पर एक युवक अश्लील फब्तियां कस रहा है और अश्लील गाने गा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान फईम पुत्र वशीर निवासी नई बस्ती बहादुरगंज, थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तारी के आधार पर थाना मऊदरवाजा में मु0अ0सं0 292/2026, धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अजब सिंह, उपनिरीक्षक यतेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल सुबोध कुमार, कांस्टेबल प्रवीन सिंह, महिला कांस्टेबल नेमवती, महिला कांस्टेबल शिल्पी, महिला कांस्टेबल ममता तथा कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी फईम का आपराधिक इतिहास फिलहाल इसी मुकदमे से संबंधित है। मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत पुलिस द्वारा महिलाओं और बालिकाओं से छेड़छाड़ अथवा अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।