Tuesday, 15 September 2026 | 12:34 AM
भारत

फर्रुखाबाद: भीषण गर्मी के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों का अवकाश घोषित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मई 2026 जनपद में भीषण गर्मी, तेज धूप और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 20 मई 2026 से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित होने के बाद अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर शालापूर्व शिक्षा ग्रहण करने वा
Share:
फर्रुखाबाद: भीषण गर्मी के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों का अवकाश घोषित
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मई 2026 जनपद में भीषण गर्मी, तेज धूप और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 20 मई 2026 से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित होने के बाद अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर शालापूर्व शिक्षा ग्रहण करने वाले 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों का भी अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह अवकाश 20 जून 2026 तक अथवा प्राथमिक विद्यालय खुलने तक प्रभावी रहेगा।

हालांकि अवकाश केवल बच्चों के लिए रहेगा। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियमित रूप से केंद्रों पर उपस्थित रहकर अन्य सभी शासकीय कार्य करने होंगे। इनमें गृह भ्रमण, टीकाकरण, अनुपूरक पोषाहार वितरण, बच्चों का वजन मापन, आरबीएसके सत्र में उपस्थिति सुनिश्चित करना तथा पोषण ट्रैकर एप पर दैनिक फीडिंग जैसे कार्य शामिल हैं।

निर्देशों के अनुसार सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाएं अपनी तैनाती वाली ग्राम पंचायत में प्रतिदिन उपस्थित रहकर कार्यों का संचालन करेंगी। साथ ही सभी अभिलेख अद्यावधिक करने और नियमानुसार पोषाहार वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अतिरिक्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं मुख्य सेविकाओं को ग्राम पंचायतों के सभी मजरों में लाभार्थियों का सर्वे कराने, ई-केवाईसी एवं चेहरा प्रमाणीकरण कराने तथा पोषण ट्रैकर एप पर पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसकी सूचना जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विशेष परिस्थितियों में ही लिखित अनुमति लेकर ग्राम पंचायत से बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी। बिना अनुमति अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी संबंधित कर्मचारियों को इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।