Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद: नवरात्रि मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मार्च 2026 नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर क्षेत्र स्थित गुड़गांव देवी मंदिर में आयोजित मेले का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने मेले की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लेते हुए सुरक्षा, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प
Share:
फर्रुखाबाद: नवरात्रि मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मार्च 2026 नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर क्षेत्र स्थित गुड़गांव देवी मंदिर में आयोजित मेले का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने मेले की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लेते हुए सुरक्षा, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई एवं श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखी जाए और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही भीड़ प्रबंधन के लिए प्रभावी योजना लागू करने के निर्देश भी दिए गए।

अधिकारियों ने मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय और प्राथमिक उपचार जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने और लगातार गश्त करने के निर्देश दिए, जिससे मेला शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।