Monday, 14 September 2026 | 10:42 PM
UP News

फर्रुखाबाद: उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष व सुरक्षित कराने के लिए डीएम-एसपी ने की नोडल अधिकारियों के साथ बैठक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 मार्च 2026 आगामी उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस/समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सुरक्षित, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सभी नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्
Share:
फर्रुखाबाद: उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष व सुरक्षित कराने के लिए डीएम-एसपी ने की नोडल अधिकारियों के साथ बैठक
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 मार्च 2026 आगामी उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस/समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सुरक्षित, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सभी नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ करें, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके।

पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या नकल की संभावना को पूरी तरह समाप्त करने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाए। इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगाह तथा नियमित चेकिंग सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में अभ्यर्थियों के प्रवेश और सत्यापन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित रखने, परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल प्रभाव से उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।