Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
India

फर्रुखाबाद:संकिसा वसंतपुर नगर पंचायत का डीएम ने किया निरीक्षण, विकास कार्यों में गुणवत्ता व पारदर्शिता पर दिया जोर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 फरवरी 2026 जिलाधिकारी डॉ० आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आज संकिसा वसंतपुर नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों के रख-रखाव, जन्म–मृत्यु पंजीकरण, निर्माण कार्यों की प्रगति, स्वच्छता व्यवस्था तथा शासन की विभिन्न जन
Share:
फर्रुखाबाद:संकिसा वसंतपुर नगर पंचायत का डीएम ने किया निरीक्षण, विकास कार्यों में गुणवत्ता व पारदर्शिता पर दिया जोर
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 फरवरी 2026 जिलाधिकारी डॉ० आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आज संकिसा वसंतपुर नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों के रख-रखाव, जन्म–मृत्यु पंजीकरण, निर्माण कार्यों की प्रगति, स्वच्छता व्यवस्था तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने कार्यालय में संचालित जनसुनवाई व्यवस्था का अवलोकन करते हुए निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने, अभिलेखों को सुव्यवस्थित ढंग से संधारित करने तथा कार्यालय परिसर में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुँचना चाहिए।

अधिशासी अधिकारी को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था प्रभावी ढंग से कराई जाए। लंबित जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों को तत्काल जारी किया जाए तथा प्रमाण पत्र केवल संबंधित आवेदक को ही उपलब्ध कराए जाएं।

इसके साथ ही काली नदी पर बने अंत्योष्टि स्थल तक नियमानुसार सड़क निर्माण सुनिश्चित करने, स्टोर रूम को व्यवस्थित रखने, विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक सख्ती और विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर जिलाधिकारी की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।