Tuesday, 15 September 2026 | 12:29 AM
भारत

फर्रुखाबाद: कलेक्ट्रेट में डीएम का औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अप्रैल 2026 जनपद में प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के र
Share:
फर्रुखाबाद: कलेक्ट्रेट में डीएम का औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अप्रैल 2026 जनपद में प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, स्वच्छता व्यवस्था और कर्मचारियों की उपस्थिति का गहनता से जायजा लिया।

डीएम ने आयुध अनुभाग, मुख्य राजस्व लेखा अनुभाग, कंप्यूटर लैब, सहायक भूलेखाधिकारी कार्यालय, आबकारी कार्यालय, चकबंदी न्यायालय, खनन निरीक्षक कार्यालय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कार्यालय, एलबीसी कार्यालय, आपदा प्रबंधन कार्यालय, ईआरके, जिला सूचना कार्यालय, नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय एवं कार्यालय तथा अपर जिलाधिकारी न्यायालय सहित कई महत्वपूर्ण विभागों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अभिलेखों एवं फाइलों को सुव्यवस्थित रखा जाए और प्रत्येक पटल पर मास्टर रजिस्टर तैयार कर अद्यतन अभिलेखों का संधारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कार्यालयों में साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी विशेष जोर दिया, ताकि आमजन को बेहतर और व्यवस्थित वातावरण में सेवाएं मिल सकें।

डीएम ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यों में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करें, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर जनता तक पहुंचे।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) भी मौजूद रहे और उन्होंने भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।