Tuesday, 15 September 2026 | 2:32 AM
भारत

फर्रुखाबाद:कंपिल नगर पंचायत कार्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 फरवरी 2026 जनपद के जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा कंपिल नगर पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों के रख-रखाव, कर वसूली की स्थिति, जन्म–मृत्यु पंजीकरण, निर्माण कार्यों की प्रगति, स्वच्छता व्यवस्था, 15वें वित्त आयोग
Share:
फर्रुखाबाद:कंपिल नगर पंचायत कार्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 फरवरी 2026 जनपद के जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा कंपिल नगर पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों के रख-रखाव, कर वसूली की स्थिति, जन्म–मृत्यु पंजीकरण, निर्माण कार्यों की प्रगति, स्वच्छता व्यवस्था, 15वें वित्त आयोग की धनराशि के उपयोग तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने कार्यालय में संचालित जनसुनवाई व्यवस्था का अवलोकन करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कर वसूली की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए तथा लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राजस्व संग्रह में सक्रियता बढ़ाने और नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने, अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने तथा कार्यालय परिसर में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचना चाहिए, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।