Monday, 14 September 2026 | 11:39 PM
भारत

फर्रुखाबाद:आधी रात अस्पताल पहुंचे डीएम अंकुर लाठर, गंदगी और बंद एसी मिलने पर अधिकारियों को लगाई फटकार

  फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मई 2026 जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति परखने के लिए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने देर रात्रि लगभग 12 बजे डॉ राम मनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की इमरजेंसी, विभिन्न वार्डों, एनआरसी वार्ड एवं एसए
Share:
फर्रुखाबाद:आधी रात अस्पताल पहुंचे डीएम अंकुर लाठर, गंदगी और बंद एसी मिलने पर अधिकारियों को लगाई फटकार
Read in your preferred language.

 
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मई 2026 जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति परखने के लिए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने देर रात्रि लगभग 12 बजे डॉ राम मनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की इमरजेंसी, विभिन्न वार्डों, एनआरसी वार्ड एवं एसएनसीयू वार्ड सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड में काफी गंदगी पाए जाने तथा डस्टबिन कलर कोडिंग के अनुसार न रखे जाने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ-सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अस्पताल के बाथरूम भी गंदे पाए गए, जिस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर के प्रत्येक हिस्से में स्वच्छता मानकों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए।निरीक्षण के दौरान वार्डों में लगे एसी बंद पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और तत्काल एसी संचालित कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही भर्ती मरीजों को समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी वार्डों में पर्याप्त संख्या में साफ चादर और तकिये उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।डीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर उपचार, दवाओं की उपलब्धता तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से फीडबैक प्राप्त कर अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं और किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए।जिलाधिकारी ने एनआरसी वार्ड एवं एसएनसीयू वार्ड का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां भर्ती बच्चों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई और चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाते हुए मरीजों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।