Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
UP News

फर्रुखाबाद:शिक्षक पात्रता परीक्षा के दूसरे दिन डीएम और एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के दूसरे दिन जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों
Share:
फर्रुखाबाद:शिक्षक पात्रता परीक्षा के दूसरे दिन डीएम और एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के दूसरे दिन जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने क्रिश्चियन इंटर कॉलेज और बद्री प्रसाद इंटर कॉलेज पहुंचकर सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया, अभ्यर्थियों के पहचान सत्यापन तथा परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा ड्यूटी में तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों को निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराई जाए।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य तकनीकी उपकरणों की लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही अभ्यर्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और शासन की सभी गाइडलाइन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल या अनुचित साधनों के प्रयोग को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने परीक्षार्थियों से ईमानदारी, अनुशासन और निर्धारित नियमों का पालन करते हुए परीक्षा में शामिल होने की अपील की। निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं तथा परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित होती पाई गई।