Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
UP News

फर्रुखाबाद:थाना दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी फरियादें, निर्माणाधीन पुलिस बैरक का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जून 2026 जनपद में आयोजित थाना दिवस के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। थाना कादरीगेट में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे अधिकारियों ने पीड़ितों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों की जानकारी ली। थाना दिवस
Share:
फर्रुखाबाद:थाना दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी फरियादें, निर्माणाधीन पुलिस बैरक का किया निरीक्षण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जून 2026 जनपद में आयोजित थाना दिवस के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। थाना कादरीगेट में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे अधिकारियों ने पीड़ितों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों की जानकारी ली।

थाना दिवस के दौरान एक पीड़ित ने अपनी शिकायत संबंधी तहरीर पुलिस अधीक्षक को सौंपते हुए न्याय की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में निर्माणाधीन पुलिस बैरक का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार, बैरक का निर्माण पीओ फोम तकनीक से किया जा रहा है। यह बैरक लगभग 30 ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के ठहरने की व्यवस्था को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है। अधिकारियों ने निर्माण कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा में इसे पूरा करने पर जोर दिया।

थाना दिवस के दौरान प्रशासन की सक्रियता और शिकायतों के त्वरित निस्तारण की पहल को लेकर आमजन में संतोष देखा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।