Tuesday, 15 September 2026 | 6:47 AM
भारत

फर्रुखाबाद: डीएम और एसपी ने गैस एजेंसियों व पेट्रोल पंपों का किया औचक निरीक्षण, बिना हेलमेट चालकों के चालान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मार्च 2026 जनपद में आवश्यक पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ० आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने गुरुवार को विभिन्न गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिका
Share:
फर्रुखाबाद: डीएम और एसपी ने गैस एजेंसियों व पेट्रोल पंपों का किया औचक निरीक्षण, बिना हेलमेट चालकों के चालान
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मार्च 2026 जनपद में आवश्यक पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ० आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने गुरुवार को विभिन्न गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बलराम गैस सर्विस और जितेंद्र गैस सर्विस पहुंचकर घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता तथा उपभोक्ताओं को की जा रही आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने एजेंसी संचालकों से गैस सिलेंडर की बुकिंग से लेकर उपभोक्ताओं तक डिलीवरी होने में लगने वाले समय के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समयबद्ध तरीके से गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायत न आने पाए।

इसके बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने राधाकृष्ण फिलिंग स्टेशन का निरीक्षण कर पेट्रोल और डीजल के उपलब्ध स्टॉक की जांच की। इस दौरान पेट्रोल पंप संचालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न दिया जाए।

निरीक्षण के दौरान बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाते पाए गए चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनका चालान भी किया गया तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता है और आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।